Twisty Arrow एक न्यूनतम विशिष्टताओं वाला आर्केड गेम है, जिसकी अवधारणा अत्यंत ही सरल किंतु अविश्वसनीय रूप से व्यसनकारी है। इसे खेलने के दौरान आप अपने तीरों से घूर्णन करते हुए एक विशालकाय पहिये पर अपना निशाना साधते हैं और साथ ही यह ध्यान भी रखते हैं कि ये तीर पहले से पहिये पर लग चुके तीरों से न टकराएँ।
इस गेम में आपको अपने तीरों से सावधानीपूर्वक निशाना साधना होगा ताकि वे कम से कम स्थान छेकें, और बाद के तीरों के लिए भी ज़्यादा से ज़्यादा जगह बचाकर रखनी होगी। इस गेम के पहले कुछ स्तर अपेक्षतया आसान हैं, क्योंकि आपके पास निशाना साधने के लिए बहुत ज़्यादा तीर नहीं होते हैं और पहिया भी धीरे-धीरे घूमता है। लेकिन जैसे-जैसे आप इस गेम में आगे बढ़ते जाते हैं, आपके पास निशाना साधने के लिए ज़्यादा तीर होते हैं और पहिया भी ज़्यादा तेज़ी से घूमने लगता है, और अलग-अलग दिशाओं में, जिसकी वजह से मनचाहे बिंदु पर तीर से निशाना लगाना पहले से ज़्यादा कठिन हो जाता है।
Twisty Arrow मं 145 से भी ज्यादा स्तर हैं, जिनमें आप निशाना साधने के अपने हुनर एवं अपनी दक्षता में सुधार कर सकते हैं। वैसे इस गेम में दूसरे या तीसरे स्तर के बाद से कठिनाई बढ़ती जाती है। कुल मिलाकर, यह गेम खेलना प्रारंभ करने के तुरंत बाद से ही आपके समक्ष कठिन चुनौती प्रस्तुत करने लगता है।
Twisty Arrow एक बेहतरीन आर्केड गेम है, जिसकी डिजाइन न्यूनतावादी और आकर्षक है, जो शुरुआत से ही आपको इस गेम में तल्लीन रखती है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Twisty Arrow के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी